चम्पावत, जनवरी 10 -- टनकपुर। सीडीओ डॉ. जीएस खाती ने उपजिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। टनकपुर उप जिला अस्पताल का शुक्रवार देर सांय सीडीओ ने निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, स्वास्थ्य व्यवस्था और डायलिसिस यूनिट की कार्य प्रणाली का अवलोकन किया। बताया गया कि अब तक यहां 40 मरीजो को डायलिसिस की सुविधा दी जा चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...