मेरठ, नवम्बर 12 -- सरधना। महादेव निवासी एक विवाहिता की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। ससुराल वाले शव को छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी और शव का पोस्टमर्टम कराकर उसे अपने साथ ले गए। उन्होंने थाने में विवाहिता के ससुराल वालों पर दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाया और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच में जुट गई थी। मिली जानकारी के अनुसार महादेव निवासी मनोज ने अपनी पुत्री प्रिया की शादी फलावदा के अंती गांव में करीब चार वर्ष पूर्व की थी। कुछ दिन पूर्व प्रिया बीमार हो गई जिसके बाद परिजन उसे मायके में ले आए। यहां से ही उसका उपचार वे करा रहे थे। चार दिन पूर्व ससुराल वाले जिम्मेदार लोगों के साथ उसके घर आए और प्रिया को अपने साथ ले गए। सोमवार को फिर अचानक प्रिया की हालत खराब हो गई जिसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.