नोएडा, दिसम्बर 24 -- नोएडा। जिला अस्पताल में मरीज, डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए योग शुरू करने की तैयारी की जा रही है। एक निजी संस्था ने अस्पताल प्रबंधन से संपर्क किया है। जल्द ही यह सुविधा शुरू हो सकती है। जिले में पहले से ही आयुर्वेदिक डिस्पेंसरियों में योगाभ्यास की सुविधा दी जा रही है। इलाज के लिहाज से योगाभ्यास सहायक थेरेपी भी है। जिला अस्पताल में यह सुविधा शुरू होने से काफी संख्या में सामान्य मरीज और अन्य लोग जुड़ सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भी जिला अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टर स्वास्थ्यकर्मी सहित अन्य लोग योगाभ्यास से जुड़ते हैं। जिला अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यह सुविधा अस्पताल में शुरू की जाएगी। इसके लिए जल्द समय का निर्धारण किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...