फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 24 -- शमसाबाद। रोशनाबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार की दोपहर बीपी की नाप करवाने पहुंचे एक युवक ने जमकर हंगामा काटा। गुस्साये युवक ने कुर्सी में आग लगा दी। पत्थरबाजी कर खिड़की के शीशे तोड़ दिये। वार्ड ब्वॉय ने दरवाजा बंद कर जान बचायी। उससे युवक ने अभद्रता की और हाथ में काट लिया। गांव वाले तमाशबीन बने रहे। युवक यहां से चलता हुआ भाग गया। दोपहर दो बजे करीब अस्पताल में फार्मासिस्ट शैलेंद्र कुमार और वार्ड ब्वॉय राजा मौजूद थे। इस बीच एक युवक पहुंचा और बीपी चेक कराने के लिए कहा। इस पर वार्ड ब्वॉय ने उसे बैठने के लिए कह दिया। इसी पर युवक आपा खो बैठा और हंगामा शुरू कर दिया। गुस्से में आकर युवक ने अस्पताल में रखी कुर्सी में आग लगा दी। बिगड़ती स्थिति को देखकर वार्ड ब्वॉय ने ओपीडी का गेट बंद कर अपनी जान बचाई। युवक का...