मेरठ, दिसम्बर 23 -- मेडिकल थाना क्षेत्र के मंगलपांडे नगर स्थित सरस अस्पताल में चार लोगों ने मेडिकल स्टोर संचालक पर हमला कर दिया। स्टोर में तोड़फोड़ भी की। बेरहमी से पीटा व जान से मारने की धमकी भी दी। नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। भवानीनगर निवासी बाबर अली ने बताया कि उसका सरस अस्पताल में मेडिकल स्टोर है। बीते शनिवार शाम ग्राम राधना निवासी सुलेमान, फरमान त्यागी, अजहर व समद अस्पताल आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। दवाई व सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। अस्पताल के अन्य लोगों के आने पर फरार हो गए। उधर, मेडिकल थाना प्रभारी सतवीर अत्री ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.