बलिया, मार्च 11 -- विधानसभा सदन में भोजपुरी में बोलने वाली बलिया के बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने एक हैरान कर देने वाला बयान दिया है। सोमवार को बलिया पहुंचीं भाजपा एमएलए ने मीडिया से बातचीत करते हुए अस्पतालों में मुसलमानों के लिए अलग वार्ड बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों के लिए एक अलग विंग या बिल्डिंग बनाई जाए। जिससे हिंदू समुदाय सुरक्षित महसूस कर सके। उनका ये बयान अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हाल ही में यूपी बजट में बलिया को मेडिकल कॉलेज का तोहफा मिला। यूपी विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद बांसडीह विधायक केतकी सिंह सोमवार को बलिया पहुंची। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। मेडिकल कॉलेज के लिए उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया। साथ ही इसका श्रेय जनता को दिया। हालांकि मीडिया से बातचीत के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.