फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 6 -- कायमगंज, संवाददाता। थाना मेरापुर क्षेत्र के पिलखना गांव निवासी एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी नहीं हुए। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पिलखना गांव निवासी रामनरेश अपनी 50 वर्षीय पत्नी मुनीशा को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर आए थे। मुनीशा को सांस लेने में तकलीफ थी और शुगर का स्तर भी काफी बढ़ा हुआ था। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि मुनीशा ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत होते ही पति रामनरेश और बेटियां मीरा व पूनम बिलख पड़ीं। परिजन...