मुजफ्फर नगर, मार्च 2 -- नईमंडी कोतवाली क्षेत्र के जानसठ रोड पर स्थित प्राइवेट नर्सिंग होम में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर अस्पताल में तोडफोड कर दी। उसके बाद परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए। मौके पर आयी पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। खतौली थाना क्षेत्र के गांव पलडी निवासी पूनम की शादी 2 मार्च 2024 को भोपा थाना क्षेत्र के गांव निरगाजनी निवासी सुमित के साथ हुई थी। 28 फरवरी को पूनम को प्रसव पीडा होने पर नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के जानसठ रोड पर स्थित गर्ग हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। उसी रात उसने एक बेटी को जन्म दिया था। रविवार को महिला की अस्पताल में संदिग्ध पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.