मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बेला स्थित एक निजी अस्पताल में शनिवार दोपहर ऑपरेशन के दौरान महिला मरीज कोठिया निवासी ममता देवी की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजन व मोहल्ला के लोगों का आक्रोश देखकर अस्पताल के डॉक्टर और चिकित्सा कर्मी फरार हो गए। अस्पताल में एक महिला नर्स को परिजनों ने बंधक बना लिया। हंगामे की सूचना बेला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस से भी परिजनों की बकझक हुई। परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए। बाद में कोठिया व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बीच बचाव किया। अस्पताल प्रबंधन से परिजनों की बात कराई गई। रात 10 बजे तक बेला थाने की पुलिस अस्पताल में मौजूद रही। कोठिया निवासी मिश्री लाल सहनी ने बताया कि ममता को सुबह 11.50 बजे प्रसव पीड़ा को लेकर भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने तत्काल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.