अंबेडकर नगर, अप्रैल 3 -- अम्बेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भर्ती महिला छोटकी (50) की गत 15 मार्च को रात्रि में मौत हो गई। बेवाना थाना क्षेत्र के नेनुआ निवासी महिला के पति मंशाराम चौहान ने मुख्यमंत्री व अन्य अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेज कर कमेटी गठित कर महिला के मौत की जांच कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि चेस्ट विभाग के वार्ड नम्बर दो में तैनात चिकित्सक से कहासुनी हो गई थी। बदले की भावना से चिकित्सक ने उसकी पत्नी को जहर का इंजेक्शन लगा कर मौत के घाट उतार दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.