हजारीबाग, दिसम्बर 2 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार सुबह इलाज के दौरान पदमा निवासी चौधरी यादव उम्र 45 वर्ष की मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल में हंगामा खड़ा हो गया। मृतक के परिजनों ने सुपरिंटेंडेंट से मिलकर जांच की मांग की। सांसद मनीष जायसवाल ने इस घटना पर संज्ञान लेते दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। सांसद प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने अस्पताल पहुचकर सेवा दे रही आउटसोर्सिंग कंपनी के नियुक्त कर्मियों की योग्यता पर सवाल उठाया। कहा की अगर जांच नहीं हुई तो इसी तरह मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ होता रहेगा। बताते चले कि चौधरी यादव को 30 नवंबर की शाम में हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कीटनाशक दवा का सेवन करने के बाद भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान चौधरी यादव की मौत हो गई। मौत के बाद भतीजे रणधीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.