संतकबीरनगर, जून 22 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती मरीजों के परिजनों को रात्रि विश्राम करने के लिए कोई समुचित स्थान नहीं है। इससे न केवल परिजन परेशान होते हैं बल्कि मरीजों को भी मानसिक परेशानी हो रही है। कई बार इसके लिए निरीक्षण के दौरान डीएम ने समुचित व्यवस्था कराने के लिए जिम्मेदारों को निर्देश भी दिए लेकिन नतीज कुछ नहीं निकला। संयुक्त जिला चिकित्सालय में मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जाता है। मरीजों को चिकित्सक की देखरेख में संबंधित विभाग के वार्ड में भर्ती कर दिया जाता है। वहां पर मरीजों का उपचार होना प्रारंभ हो जाता है। लेकिन तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अस्पताल परिसर में तीन वर्ष से रैन बसेरा का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन वह अब तक बन कर तैयार नहीं हो पाया है। इससे मरीजों के परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.