अल्मोड़ा, फरवरी 16 -- जिला अस्पताल में साप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार को मरीजों की भीड़ काफी लग गई। अधिक मरीजों के आने से मरीजों को परेशानी से जूझना पड़ा। पर्ची काउंटर के बाहर दिन भर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। पूरा अस्पताल मरीजों की भीड़ से खचाखच भरा रहा। डॉक्टरों के कक्ष के बाहर भी मरीजों को घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। अल्ट्रासाउंड, एक्सरे आदि जांचों के लिए भी मरीज देर तक इंतजार करते रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...