मुजफ्फरपुर, नवम्बर 15 -- कुढ़नी। तुर्की थाने के चोरकरिया निवासी दीपू सहनी की पत्नी ममता कुमारी (20) की एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि बुधवार की देर रात ममता झुलसने गई थी। उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूचना पर ममता के पिता संजय सहनी अस्पताल पहुंचे। शव छोड़कर दीपू फरार था। पिता ने बेटी पर ज्वलनशील पदार्थ फेंककर जलाने का आरोप लगाया है। इधर, तुर्की थाना प्रभारी संदीप कुमार महतो ने बताया कि परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...