अलीगढ़, फरवरी 15 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। हरदुआगंज थाना क्षेत्र के अलहदादपुर के पास कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। वह मेडिकल में भर्ती पिता को देखकर स्कूटी से घर लौट रहा था। हादसे के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अकराबाद थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी विवेक (25) पुत्र रजनेश किसान था। परिवार में तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। परिजनों के अनुसार पिता रजनेश की तबियत खराब चल रही है। वह चार फरवरी से मेडिकल कालेज में भर्ती हैं। शनिवार को वह पिता को देखने मेडिकल कालेज आया था। रात को यहां से स्कूटी लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में अलहदादपुर के पास पहंुचते ही कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौका मिलते ही आरोपी चालक कार छोड़क...