रुद्रपुर, जनवरी 24 -- सितारगंज। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर उप जिला चिकित्सालय में बालिकाओं के सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के लिए एक दिन की जिम्मेदारी दी गई। दीक्षा आर्य को एक दिन के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और स्वार्थी राणा को लेबर रूम प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। सीएमएस डॉ. कुलदीप की इस पहल का उद्देश्य समाज की बेटियों को संदेश देना है कि वे किसी भी क्षेत्र में नेतृत्व करने में सक्षम हैं और स्वास्थ्य सेवाओं जैसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी उनकी भूमिका अत्यंत आवश्यक और प्रभावशाली हो सकती है। कार्यक्रम 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान की भावना को सशक्त करने की दिशा में किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...