बोकारो, मई 28 -- सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में लगभग 12 दिनों से पेयजल आपूर्ति के बाधित होने से नाराज और परेशान मरीजों की सूचना पर श्रमिक नेता आरसीएमयू के कथारा क्षेत्रीय सचिव विल्सन फ्रांसिस अस्पताल पहुंचे। यहां श्रमिक नेताने अस्पताल की छत पर जाकर पानी के पाइपलाइन का खुद अवलोकन कर वर्तमान वस्तु स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद कथारा कोलियरी के ईएंडएम विभाग के प्रोजेक्ट इंजीनियर कौशल कुमार एवं सिविल विभाग के ओवरसीयर कृष्ण मोहन कुमार के साथ अस्पताल के मेन पाइप लाइन एवं अन्य जगहों का निरीक्षण कराया। समस्याओं से अवगत होने के बाद श्रमिक नेता को भरोसा दिलाया गया कि पाइप लाइन मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। वहीं हमेशा से पानी की समस्या का दंश झेल रहे अस्पताल कर्मियों एवं मरीजों को इस परेशानी से हमेशा के लिए निजात देने का सार्थक प्रयास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.