मेरठ, मार्च 19 -- मेरठ। सरधना के गांव बुबकपुर के रहने वाले अंकित कसाना के नौ महीने के नवजात की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि स्टाफ ने ठीक से इलाज नहीं किया और खून चढ़ाते समय बच्चे की हालत बिगड़ी तो इसकी सूचना चिकित्सक तक नहीं दी। इस मामले की शिकायत नवजात के परिजनों से सीएमओ से की है। सीएमओ ने जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी बनाई है जो एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी। बच्चे को हालत बिगड़ने पर सोमवार शाम हनुमान चौक स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था मंगलवार को उसकी मौत हो गई। बच्चे के पिता अंकित कसाना ने बताया कि चिकित्सक ने बच्चे में खून की कमी बताते हुए खून चढ़ाने की सलाह दी थी। सोमवार शाम को खून चढ़ाने के कुछ देर बात हालत बिगड़नी शुरु हो गई। कुछ ही देर में खून की उल्टी, दस्त समेत अन्य समस्या होने ली। हालत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.