भागलपुर, दिसम्बर 17 -- रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज में मंगलवार को दो अनजान युवक एएनएम की उपस्थिति में पंजी का फोटो खिंचने लगा। जिसे रोकने पर युवक अस्पताल परिसर में हंगामा खड़ा कर दिया। चर्चा है कि दोनों युवक नशे में थे और किसी एएनएम की खोज कर रहे थे। इसी दौरान पंजी का फोटो लेने से रोका गया। चिकित्सक द्वारा भी उसे समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह समझने को तैयार नहीं थे। अस्पताल प्रबंधक रमन कुमार सिंह ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंचने से पहले दोनों युवक बाइक स्टार्ट कर भाग गए। अस्पताल प्रबंधक ने बताया कि दोनों युवक भाग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.