देहरादून, मार्च 20 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। सुभारती अस्पताल में नाइट ड्यूटी के लिए जा रहे युवक पर बीएफआईटी कॉलेज के पास हमला कर दिया गया। आरोप है कि हमले में युवक के सिर में गहरे घाव हुए। लहूलुहान और बेहोश होने पर हमलावर उसे छोड़कर फरार हो गए। प्रेमनगर थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि घटना बीते आठ मार्च की रात की है। बताया कि विजय कुमार डॉ. केकेबी मेमोरियल शुभारती अस्पताल में कार्यरत हैं। घटना की रात करीब 7:50 बजे हॉस्टल से हॉस्पिटल ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान बीएफआईटी कॉलेज के पास एक कार से आए 8 से 10 युवकों ने विजय रोका। आरोपियों ने विजय पर लोहे की रॉड और सरिए से हमला कर दिया। हमले में विजय के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। जिसमें उनका बायां हाथ भी टूट गया। घायल हालत में स्थानीय लोगों ने विजय को सुभारती अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.