मिर्जापुर, नवम्बर 30 -- चेतगंज, हिन्दुस्तान संवाद चील्ह थाना क्षेत्र के चंदेल डड़िया गांव की एक प्रसूता की उपचार के दौरान मौत हो गई। पति ने आरोप लगाया कि मंडलीय अस्पताल में डाक्टर न होने से उपचार नहीं मिला। जिससे प्रसूता की मौत हो गई। उधर मृत महिला के पिता ने दामाद पर मारने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस शव कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। चील्ह थाना क्षेत्र के चंदेल डड़िया गांव के श्याम बिहारी बिन्द की पुत्री सुषमा ने एक वर्ष पूर्व गांव के ही धीरज कुमार बिंद से प्रेम विवाह किया था। पति ने बताया कि 25 नवंबर को गर्भवती पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई। आनन-फानन में उसे लेकर चील्ह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। यहां उपचार कर दस घंटे बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। तब पत्नी को लेकर मंडलीय अस्पताल पहुंचे। यहां डाक्टर न होने स...