फरीदाबाद, दिसम्बर 4 -- पलवल, संवाददाता। जिला नागरिक अस्पताल में टीबी विभाग के सामने पड़ी गंदगी बीमारियों को दावत दे रही है। टीबी मरीजों को इससे भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारियों में इसके कारण बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों का आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी विभाग इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। गौरतलब है कि सरकार ने जिले के मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए जिला नागरिक अस्पताल बनाया हुआ है, लेकिन यहां पर्याप्त सुविधा नहीं मिल पा रही हैं। यहां रोजाना हजारों की संख्या में मरीज अपना इलाज करवाने के लिए आते हैं। लोगों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में टीबी मरीजों के लिए अलग से विभाग बनाया हुआ है। यहां टीबी के मरीज अपना इलाज करवाने के लिए आते हैं, लेकिन उनको विभाग के सामने ही बीमारी पैद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.