मऊ, जुलाई 3 -- मऊ। जिला महिला चिकित्सालय में बुधवार को पौधरोपण महाअभियान के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला महिला चिकित्सालय में 1 जुलाई एवं 2 जुलाई को जन्मे शिशुओं के अभिभावकों को सागवान का पौधा एवं ग्रीन गोल्ड प्रमाण पत्र भेंट किया। सामाजिक वानिकी प्रभाग के निदेशक पीके पाण्डेय ने कहा कि यह पौधा न केवल पर्यावरण के संरक्षण में योगदान देगा, बल्कि बच्चों के साथ-साथ यह भी पनपेगा और भविष्य में उनके लिए एक आर्थिक संपत्ति के रूप में कार्य करेगा। अनुमानत: एक सागवान वृक्ष की कीमत 20 वर्षों में लगभग दो लाख रूपए हो जाएगा। इस पहल का उद्देश्य नवजात शिशुओं के जन्म को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना है, जिससे न केवल हरियाली बढ़ेगी, बल्कि बच्चों की युवावस्था तक उनके नाम से लगे वृक्ष आर्थिक रूप से भी सहायक सिद्ध होंगे। इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.