गाज़ियाबाद, जनवरी 8 -- गाजियाबाद। संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल परिसर में गुरुवार को किसी कर्मचारी ने कूड़े के ढेर में आग लगा दी। इसके धुएं से कुछ मरीजों और तीमारदारों की आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय गुप्ता का कहा है कि कूड़े में आग लगाने का मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराएंगे और दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...