मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- फोटो : मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले के एकलौते मॉडल अस्पताल के कर्मचारी कितने गैर जिम्मेदार है, इसका उदाहरण शनिवार को देखने को मिला। फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर दवा खिलाने के लिए अस्पताल में काउंटर भी तैयार था। दवा भी उलब्ध थी। लेकिन, काउंटर पर कोई स्वास्थ्यकर्मी नहीं था। जिम्मेदार कर्मचारी ने सुबह में कुछ मिनट के लिए काउंटर पर ड्यूटी की, फिर वह दिनभर गायब रहा। दवा का वितरण नहीं हो सका। हद तो यह है कि अस्पताल परिसर में सिविल सर्जन भी बैठे थे। इसके बावजूद ऐसी व्यवस्था में ऐसी बेपरवाही दिखी। फिर ग्रामीण क्षेत्रों की हालत तो राम भरोसे ही होगी। सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार ने कहा कि इसकी जांच अस्पताल मैनेजर से कराई जाएगी। दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.