महाराजगंज, नवम्बर 14 -- महराजगंज, निज संवाददाता। बदल रहे मौसम से लोग बहुत जल्द बुखार की चपेट में आ रहे हैं। इसकी तस्दीक जिला अस्पताल पहुंचे मरीज कर रहे हैं। गुरुवार को अपेक्षाकृत कम मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। लेकिन बुखार से पीड़ियों की संख्या में कमी नहीं हुई। दो बजे तक पहुंचे 812 मरीजों में 402 बुखार से पीड़ित शामिल रहे। प्राथमिक इलाज के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर 12 मरीजों को भर्ती करना पड़ा। इससे वार्ड फुल हो गए। 100 बेड वाले जिला अस्पताल में हर रोज करीब एक हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इधर करीब एक सप्ताह से ठंड पड़ रही है। इससे लोगों का स्वास्थ्य तेजी से प्रभावित हो रहा है। लोग बहुत जल्द बुखार की चपेट में आ रहे हैं। अपराह्न दो बजे तक चली ओपीडी में पहुंचे 402 बुखार से पीड़ितों में प्राथमिक इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर ...