सीतामढ़ी, फरवरी 12 -- शिवहर। सदर अस्पताल में कंप्यूटराइज्ड सी-आर्म मशीन का शुभारंभ बुधवार को किया गया। इसका शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. दीपक कुमार द्वारा किया गया। सीएस ने बताया कि सदर अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधा के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अत्याधुनिक मशीन के माध्यम से टूटे एवं खिसके हुए हड्डियों को सही स्थान पर स्थापित कर प्लास्टर किया जाता है। हड्डी को बैठाने की पूरी प्रक्रिया के दौरान कंप्यूटर स्क्रीन पर लगातार लाइव चित्र (एक्स-रे इमेज) प्राप्त होता रहता है, जिससे चिकित्सकों को हड्डी की सटीक स्थिति का तत्काल आकलन करने में सुविधा होती है। प्लास्टर के समय हड्डी को सही स्थान पर रखना संभव हो पाता है तथा बाद में बार-बार एक्स-रे कराने की आवश्यकता भी कम हो जाती है। शुभारंभ के मौके पर ही इस मशीन के माध्यम से एक मरीज के ट...