फरीदाबाद, फरवरी 15 -- पलवल। छांयसा गांव में पीलिया और हेपेटाइटिस से हुई मौतों को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। रविवार को उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने छांयसा गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि मौतों का कारण जानने के लिए अस्पतालों से रिकॉर्ड मांगा गया है। उपायुक्त ने बताया कि जिन परिवारों में मौतें हुई हैं, उनकी मेडिकल हिस्ट्री तैयार की जा रही है। मृतकों का इलाज जिन अस्पतालों में हुआ था, वहां से पूरी जानकारी मंगाई जा रही है। इसके लिए नल्हड़ मेडिकल अस्पताल, फरीदाबाद और गुरुग्राम के अस्पतालों से संपर्क किया गया है। रिकॉर्ड के आधार पर यह पता लगाया जाएगा कि बीमारी की असली वजह क्या थी। इससे संक्रमण के स्रोत की पहचान करने में मदद मिलेगी। प्रशासन का कहना है कि सही जानकारी मिलने पर ही प्रभावी कदम उठाए जा सकते है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.