पूर्णिया, मई 15 -- बैसा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के अंर्तगत अधिकतर अस्पताल की कुव्यवस्था से ग्रामीणों को समुचित स्वास्थ्य की सुविधा नहीं मिल रही है। ऐसे ही अस्पताल में शामिल मुंगरा पियाजी पंचायत का अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है जो आज भी कुव्यवस्था के कारण बदहाली का शिकार है। स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के कारण ही यह भवन धीरे-धीरे जर्जर होता जा रहा है। अस्पताल की सभी खिड़कियों के शीशे टूटे पड़े हैं। समाजसेवी इंजीनियर महफूज आलम ने बताया कि सरकार के लाखों की लागत से बना यह अस्पताल उपेक्षा का शिकार है। प्रबंधन की कुव्यवस्था के कारण ही इस अस्पताल का शौचालय पूरी तरह टूट चुका है। अस्पताल में ना बिजली है और ना पीने का पानी। मरीजों के बैठने की भी कोई व्यवस्था नहीं है। वही अस्पताल के ठीक सामने लगा एकमात्र चापाकल भी कई महीनों से खराब है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.