सिमडेगा, सितम्बर 4 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिप सदस्य जोसिमा खाखा राज अस्पताल पहुंच वहां भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। साथ ही सभी जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मौके पर उन्होंने भर्ती मरीज पंचायत समिति सदस्य सह कांग्रेस नेत्री प्रतिमा कुजूर के पति के भाई डोभापानी निवासी महादेव कुजूर का हालचाल लिया। साथ ही उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही चिकित्सकों से भी उनका हाल जाना और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का आग्रह किया। बताया गया कि महादेव कुजूर गिरकर घायल हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...