भभुआ, दिसम्बर 25 -- रामपुर। प्रखंड के कुड़ारी स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के परिसर में पुआल का गांज रखा गया है। जब भी हवा का झोंका आता है पुआल बिखरने लगता है और उसपर जमी धूल उड़कर अस्पताल के अंदर प्रवेश कर जाती है, जिससे चारों ओर गंदगी पसर जाती है। सूत्र ने बताया कि अस्पताल परिसर में पुआल नहीं रखने की बात संबंधित किसान से कही गई है। लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है। 10 बजे से सीवों के जेम्स चर्च में शुरू हुई प्रार्थना व अन्य कार्यक्रम अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में जाने का पक्का पथ नहीं रामपुर। प्रखंड के ठकुरहट अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र पर जाने के लिए पक्का पथ नहीं है। जिस रास्ते से मरीज, परिजन, कर्मी अस्पताल में जाते हैं, वह कच्चा है। रास्ते में झाड़ी लगी है। इस रास्ते से आने-जाने में परेशानी होने पर कभी-कभी लोगों को खेत के मेड़ से होकर राह त...