औरंगाबाद, जून 16 -- रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीडीओ उपेंद्र दास और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछले प्रस्तावित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई और सभी कार्यों को पूर्ण करने की पुष्टि पर चर्चा हुई। बैठक में अस्पताल परिसर में हर्बल गार्डन के सौंदर्यीकरण को शीघ्र पूरा करने का निर्णय लिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने सभी सदस्यों से अस्पताल संचालन में बेहतरी के लिए सुझाव मांगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि मरीजों की हर असुविधा का ध्यान रखा जाएगा और सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रबंधक नेहा सिन्हा, अकाउंटेंट राजेश कुमार, समिति सदस्य सुनील कुमार दीप, मिन्हाजुल इकराम फिरोज, संगीता प्रसाद, मनोज कुमार मधुकर और सुनीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.