हापुड़, फरवरी 2 -- नगर निवासी एक परिवार की कार का हार्ट रोगी के इलाज हेतु अस्पताल जाते समय गाजियाबाद में यातायात पुलिस ने चालान काट दिया। मामले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई। हालांकि हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई। वीडियो में नजर आ रहा है कि हापुड़ का चंडी रोड निवासी एक परिवार कार में सवार होकर दिल्ली के एक अस्पताल जा रहा था। बताया गया कि गाजियाबाद में यातायात पुलिस के जवानों ने कार को रोक लिया और कार को टैक्सी की बताते हुए चालान काटने लगे। कार चालक द्वारा वीडियो में बताया जा रहा था कि यह टैक्सी की गाड़ी नहीं है और दिल्ली अस्पताल में रोगी को दिखाने जा रहे हैं, लेकिन पुलिसकर्मी सुनने को तैयार नहीं थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.