फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 27 -- फर्रुखाबाद लोहिया अस्पताल के मैंन गेट के पास ई रिक्शा वालों ने स्टेंड बना लिया है। ऐसे में अस्पताल जाने वाले लोगों को वाहन निकालने में बड़ी दिक्कतें होती हैं। लोग परेशान हो रहे है। इसके बाद भी जिस तरह से ई रिक्शा यहां खडे़ किए जा रहे हैं उन्हें हटवाने के लिए पुलिस भी आगे नही आ रही है। दोपहर में तो ऐसा लगता है कि जैसे अस्पताल गेट के बाहर ईरिक्शा वालों ने पार्किंग स्टेंड बना रखा हो। मरीजों को निकलने में कोई दिक्कत हो रही हो इससे इन्हें कोई मतलब नहीं रहता। अगर किसी ने ईरिक्शा हटाने के लिए कह दिया तो यह झगड़ा पर उतर आते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...