पीलीभीत, फरवरी 23 -- पीलीभीत। दो सौ बेड अस्पताल को जल्द चालू किए जाने के प्रोजेक्ट में अडंगा आ गया है। पिछले तीन दिनों और करीब 72 घंटों से एक फाल्ट ने बिजली अफसरों की नींद उड़ा कर रख दी है। यही वजह है कि एक के बाद एक तीन दिनों में तीन जगह खोदाई कर फाल्ट को ढूंढा जा रहा है पर फाल्ट है कि ट्रेस होने में नहीं आ रहा है। बिजली विभाग की सेकेंड्री वर्क्स विंग इसे ढूंढने में चकरघिन्नी बनी हुई है। जिला अस्पताल में हाल ही में दो सौ बेड अस्पताल बना है। मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध जिला अस्पताल के पीछे कई करोड़ की लागत से दो सौ बेड का अस्पताल बन रहा है। यहां ही नर्सिंग कॉलेज निर्माणाधीन हैं। दोनों ही प्रोजेक्ट में अभी नर्सिंग कॉलेज में तो देर है पर दो सौ बेड अस्पताल को अगले माह होली के बाद चालू किया जाना है। यहां निर्बाध आपूर्ति देने के लिए बिजली विभाग आप...