सहरसा, फरवरी 9 -- सिमरी बख्तियारपुर। सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहे दीवारों के रंग-रोगन एवं मरम्मत कार्यों का रविवार को एसडीओ आलोक राय ने निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। एसडीओ ने कहा कि मरीजों को स्वच्छ व बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी जयकिशन एवं स्वास्थ्य प्रबंधक अखिलेश कुमार भी मौजूद थे। प्रशासनिक निरीक्षण से कार्य में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.