महाराजगंज, मार्च 6 -- नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा ब्लाक के रतनपुर सीएचसी पर अस्पताल के बेड पर स्वास्थ्य कर्मियों का पार्टी करते फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह वायरल फोटो खूब चर्चा में है। मामला स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों तक पहुंचा तो मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दो सदस्यीय टीम गठित की गई है। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। फोटो में दिख रहे सभी रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा कर्मी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि संविदा पर तैनात चिकित्सक व कर्मी उस समय अस्पताल के वार्ड में पार्टी मना रहे थे, जब उन्हें ड्यूटी पर होना चाहिए। मामला सुर्खियों में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने रतनपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह एवं उप मुख्य चिकित्साधिकारी केपी सिंह को जांच क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.