महाराजगंज, मार्च 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मियों की पार्टी वाला फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में आ गया है। विभाग ने गुरुवार को सभी चार स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन बाधित करते हुए बनाई गई जांच टीम में बदलाव कर नई टीम गठित कर दी है। रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बेड पर स्वास्थ्य कर्मियों का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बुधवार को क्षेत्र में चर्चा का बाजार गरम रहा। मामला स्वास्थ्य विभाग तक पहुंचा तो मामले में जांच टीम गठित कर जांच की बात कही जाने लगी। जांच टीम में रतनपुर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह को शामिल किए जाने पर सवाल उठने लगे थे। इसके बाद सीएमओ ने गठित जांच टीम में बदलाव करते हुए नयी टीम बनाई है। जांच टीम सभी चार स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.