प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 30 -- मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में पाइप लीकेज की मरम्मत कर अस्पताल में पानी की समस्या खत्म कर दी गई। लेकिन इसी अस्पताल के मेडिकल वार्ड में बने महिला शौचालय में पिछले डेढ़ महीने से पानी नहीं आ रहा है। इससे महिलाओं को मजबूर होकर पुरुष शौचालय में जाना पड़ रहा है। मरीज व उनके तीमारदार रोज इसकी शिकायत करते हैं लेकिन उन्हें इससे राहत नहीं मिल पा रही है। राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय की ओपीडी वाली बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर स्थित मेडिकल वार्ड के महिला शौचालय में पिछले करीब डेढ़ महीने से पानी की सप्लाई बाधित हो गई है। अस्पताल में पानी की मुख्य सप्लाई पाइप में लीकेज से पूरे अस्पताल परिसर व हॉस्टल में बार-बार पेयजल की समस्या पैदा हो रही है। पानी की किल्लत के दौरान लीकेज की मरम्मत के लिए खूब दबाव बनता है।...