हापुड़, मार्च 24 -- कोतवाली क्षेत्र के पबला रोड स्थित एक अस्पताल के परिसर से अज्ञात चोर ने बाइक चोरी कर फरार हो गया। पीड़ित युवक ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। जिला गाजियाबाद थाना भोजपुर के गांव कनकपुर निवासी अजय कुमार ने बताया कि शनिवार की दोपहर को बाइक से सवार होकर पिलखुवा के पबला रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती भाभी को देखने के लिए गया था। बाइक को परिसर में खड़ा करके अंदर चला गया था। रविवार की सुबह को जाकर देखा तो बाइक नहीं मिली। जिसको आस पास काफी ढूंढ़ने का प्रयास किया, लेकिन बाइक का कुछ सुराग नहीं मिला। उसने बताया कि इसके बाद 112 पुलिस को फोन कर बाइक चोरी की सूचना दी। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि तहरीर के आधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.