औरंगाबाद, मार्च 20 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर अस्पताल के नवनिर्मित भवन में बुधवार से ओपीडी सेवा शुरू हो गई है। फिलहाल आंख, दांत, कैंसर स्क्रीनिंग, मातृ शिशु सुरक्षा क्लीनिक एवं शिशु टीकाकरण विभाग को स्थानांतरित किया गया है। सिविल सर्जन एवं उपाधीक्षक ने कहा कि मरीजों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रबंधन द्वारा यह कदम उठाया गया है। अस्पताल प्रबंधक बृजकिशोर ने बताया कि अभी पहले तल्ले पर इन विभागों की ओपीडी सेवा शुरू की गई है। शेष विभाग को लिफ्ट लगने पर इस भवन में स्थानांतरित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.