फरीदाबाद, मार्च 9 -- फरीदाबाद। शहर स्थित एक बड़े सरकारी अस्पताल में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने तीन पुरुष सहकर्मियों पर दुष्कर्म और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोप है कि तीन आरोपियों ने उसके साथ दो सालों तक दुष्कर्म और छेड़खानी रहे थे। महिला थाना एनआईटी पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला एक अस्पातल में काम करती है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि अस्पताल के तीन कर्मचारियों में से एक ने उसके साथ दो सालों तक रेप किया। जबकि दो कर्मचारी उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। विरोध करने पर उसे धमकी देते थे। डर के चलते वह पुलिस को शिकायत नहीं दे पा रही थी। पीड़ित शनिवार शाम को एनआईटी महिला थाना में शिकायत करने पहुंच गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामला दर्जकर आरोपियों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.