बिहारशरीफ, जुलाई 17 -- डीएम ने सिलाव अस्पताल का किया निरीक्षण मरीजों से पूछताछ कर ली व्यवस्था की जानकारी फोटो : सिलाव डीएम-सिलाव अस्पताल में गुरुवार को रोगियों से पूछताछ करते डीएम कुंदन कुमार। सिलाव, निज सम्वाददाता। डीएम कुंदन कुमार ने गुरुवार को सिलाव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। सभी वार्डों की जांच की और रोगियों व उनके परिजनों से बात कर व्यवस्था की जानकारी ली। अस्पताल प्रबंधन के कार्यकलापों के बारे में पूछताछ की। अस्पताल की व्यवस्था से वे कुछ हद तक संतुष्ट दिखें। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों व कर्मियों से सेवाभाव से काम करने की अपील की। उन्होंने ओपीडी, रजिस्ट्रेशन काउंटर, वाइटल जांच, दवा स्टोर, दवा वितरण कक्ष, पैथोलॉजी, एक्स-रे, लेबर रूम, विजन सेंटर का निरीक्षण किया। रोगियों के साथ ही दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने आये ...