प्रयागराज, दिसम्बर 5 -- सीएमओ के निर्देश पर करछना के भरहा स्थित हरिओम अस्पताल के खिलाफ तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है। जांच टीम ने गुरुवार को बयान दर्ज कराने के लिए अस्पताल संचालक को सीएमओ कार्यालय बुलाया था, लेकिन समिति के सामने उपस्थित नहीं हुए। वहीं शुक्रवार का शिकायतकर्ता को बयान के लिए बुलाया गया है। अस्पताल के खिलाफ उपचार में लापरवाही के चलते बच्चे की मौत की शिकायत की गयी थी। जांच टीम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी पांडेय, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार और जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी राकेश जयसवाल शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...