फतेहपुर, दिसम्बर 23 -- फतेहपुर। कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के असर से जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। अस्पताल के कंबल मरीजों की सर्दी दूर नहीं कर पा रहे हैं। तीमारदार घरों से रजाई लाकर मरीजों को ढक रहे हैं। वार्ड में हीटर, ब्लोअर लगे तो हैं लेकिन खिड़कियों से आती सर्द हवाएं मरीजों को कंपकंपा रही हैं। मरीजों को राहत देने के लिये सीएमएस ने और हीटर लगाने के निर्देश दिये हैं। पिछले एक सप्ताह से दोआबा में तापमान तेजी से गिरा है। आसमान में दिन भर कोहरा, धुंध छाई रहती है। इसके साथ ही शीतलहर चलने लगी है। जिसके चलते सर्दी बढ़ी हुई। इसके चलते अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है, वहीं वार्डों में इलाज करा रहे मरीज ठंड से बेहाल नजर आ रहे हैं। जिला अस्पताल के पुरुष, महिला, मेडिकल, सर्जिकल और इमरजेंसी वार्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.