मोतिहारी, दिसम्बर 18 -- कल्याणपुर। सिसवा खरार स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र की भूमि की जांच का जिम्मा स्थानीय कर्मचारी को दे दिया गया है। जल्द ही उक्त भूमि की पैमाईश होगी। उक्त भूमि एक एकड़ पच्चीस डिसमिल जमीन को 1966 को बिहार सरकार के नाम से रजिस्ट्री की गई थी। भूमि दाता ने यहां स्वास्थ व्यवस्था या शिक्षण कार्य की व्यवस्था सरकार के द्वारा किये जाने के सोंच को लेकर दिया था। परंतु विभागीय उदासीनता की वजह से उक्त भूमि 59 वर्षों से विकास के अभिनव दौर में विकास से वंचित रह गया। इस बीच लोगों ने उक्त स्थल पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। स्वास्थ्य सेवा के लिए बने भवन परिसर में मवेशी बांधना, भूसा, आदि रखकर इसपर कब्जा कर लिया गया है। इस बाबत जानकारी देते हुए सीओ रणधीर कुमार ने बताया कि इस मामले में पूर्व में वाद संख्या 5/2016,17 दर्ज है। जिसमें उक्त भूमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.