बस्ती, जून 12 -- बस्ती। इस भीषण गर्मी में अस्पतालों की व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है। वार्डों में भर्ती मरीज गर्मी से निजात के लिए घर से पंखा मंगवाकर लगवा रहे हैं। वार्डों में लगे पंखे और कूलर नाकाफी साबित हो रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा बुधवार को जिला महिला अस्पताल में नजर आया। जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों के लिए पंखा और कूलर आदि की व्यवस्था अस्पताल प्रशासन की ओर से की गई है, लेकिन इस भीषण गर्मी में सरकारी व्यवस्था पर वार्ड में रुकना मरीजों के लिए मुश्किल हो रहा है। सबसे बुरा हाल ऑपरेशन वाले मरीजों का हो रहा है। पंखे की हवा हर बेड तक नहीं पहुंच पाती है। कूलर तो लगा है, लेकिन नियमित रूप से पानी नहीं भरे जाने के कारण उससे ठंडी हवा नहीं मिल पाती है। ऐसे में गर्मी से जच्चा व बच्चा को बचाने के लिए तीमारदार घर से पंखा लाकर लगा रहे हैं। हर दूसरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.