नोएडा, नवम्बर 11 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर गामा-1 में मंगलवार की शाम फेलिक्स अस्पताल की निर्माणाधीन दीवार अचानक ढह गई। इससे वहां काम कर रहे सात कामगार मलबे के नीचे दब गए। इस हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। किसी तरह घायल कामगारों को अस्पताल पहुंचाया गया। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर गामा-1 स्थित फेलिक्स अस्पताल में बेसमेंट का निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार की शाम अचानक एक दीवार भरभरा कर गिर गई। इस दौरान यहां काम कर रहे सात मजदूर मलबे में दब गए। साथी कामगारों ने शोर मचाकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और फायर विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस और राहत दल ने मलबा हटाकर सभी कामगारों को बाहर निकाला। घायल समरेश, लखीराम, संजय मिश्रा, सेवालाल मांझी और सुनील बसके निवासी झारखंड और अखिलेश चौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.