आजमगढ़, फरवरी 13 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के पठखौली गांव में किराये के मकान में रह रहे प्राइवेट अस्पताल कर्मी की गुरुवार की शाम को फंदे से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मेहनाजपुर कस्बा निवासी 25 वर्षीय प्रिंस रंजन शहर के पठखौली गांव में किराये का मकान लेकर रहता था। वह परिवार के भरण पोषण के लिए लक्षिरामपुर स्थित एक निजी अस्पताल में नौकरी करता था। प्रतिदिन की तरह गुरुवार की शाम को वह अस्पताल से अपने कमरे पर आया था। पड़ोसियों का कहना है कि कमरे पर आने के बाद प्रिंस रंजन ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर किसी से मोबाइल पर बात करने लगा। कुछ देर बाद जब लोगों ने कमरे के अंदर से उसकी आहट नहीं सुनी तो उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई। तभी मकान मालिक समेत अन्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.