रिषिकेष, फरवरी 5 -- ऋषिकेश में बदलता मौसम लोगों को बीमार कर रहा है। पिछले दो-तीन दिनों से अस्पतालों में सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। गुरुवार को राजकीय अस्पताल ऋषिकेश की ओपीडी 300 के पार हो गई। इनमें ज्यादातर मरीज वायरल और मौसमी बीमारियों से पीड़ित पाए गए। बीते एक महीने से मौसम में आए बदलाव ने मौसमी बीमारियों को बढ़ावा दे दिया है। राजकीय अस्पताल ऋषिकेश में रोजाना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते कुछ दिनों में इसमें खासा इजाफा देखा गया है। जहां पहले प्रतिदिन 150 से 200 मरीज ही अस्पताल पहुंचते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 300 के पार पहुंच रही है। सुबह 8 बजे से ही पंजीकरण के लिए मरीजों की लंबी कतारें लगने लगती हैं। गुरुवार को भी पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की लाइन अस्पताल के मुख्य दरवाजे तक नजर आई। अस्पताल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.